आपकी सेहत, हमारी प्राथमिकता’ के संकल्प के साथ विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप

डॉ. पूजा प्रभाकर और विकास पराशर के संयुक्त प्रयास से आयोजित कैंप में सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
अमृतसर। ‘आपकी सेहत, हमारी प्राथमिकता’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत जी राम जी, भाजपा सेल, पंजाब की सचिव डॉ. पूजा प्रभाकर तथा माझा विकास पराशर के जनरल सेक्रेटरी विकास पराशर के संयुक्त प्रयास से अमृतसर में विशाल निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
कैंप का आयोजन अल्फा मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल एवं सिडाना मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से किया गया। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकीय परामर्श, जनरल ब्लड टेस्ट तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।
मरीजों की स्वास्थ्य जांच प्रोफेसर सनवाल के मार्गदर्शन में डॉ. आर्यन एवं डॉ. विनायक द्वारा की गई। कैंप के सफल संचालन में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, विद्यार्थियों एवं सहायकों सहित 10 सदस्यीय टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाना उद्देश्य : डॉ. पूजा प्रभाकर
इस अवसर पर डॉ. पूजा प्रभाकर ने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, जांच और आवश्यक दवाइयां पहुंचाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनसेवा की दिशा में यह एक शुरुआत है और भविष्य में भी लोगों के हित में ऐसे प्रयास किए जाएंगे।
जनहित के कार्य आगे भी जारी रहेंगे : विकास पराशर
विकास पराशर ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श तथा एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कैंप आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की शिरकत
मेडिकल कैंप में Punjab G RAM G के Convener भीम सिंह कोटली, कंवरबीर सिंह मंज़िल, जिला प्रधान भाजपा अमृतसर देहाती-2, हरविंदर सिंह संधू, State Cell Coordinator, BJP Punjab, तथा मनराज सिंह छीना, पूर्व BJP Sports President Amritsar एवं हलका इंचार्ज भाजपा ईस्ट विधानसभा क्षेत्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा जॉबेन पेंडू, ध्रुव, राकेश शर्मा, विनोद बहल, हिम्‍मत तथा रमन अरोड़ा सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने भी कैंप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कैंप में पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए आयोजकों एवं चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य कैंप जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं।

dailyrajneeti1@gmail.com
dailyrajneeti1@gmail.comhttp://deshkaneta.com
Jagdeep Singh is a Political Analyst and Journalist specializing in geopolitics, Indian politics, elections, public policy, and governance. He regularly publishes fact-based news, in-depth analysis, and explainers on national, state, and international affairs. He also writes on business, technology, gadgets, and automobiles, delivering accurate and easy-to-understand content for readers.

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img